Homeदेशजेजेपी नेता दुष्‍यंत चौटाला की बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात

जेजेपी नेता दुष्‍यंत चौटाला की बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात

हरियाणा की राजनीति में लगातार बदलते सियासी समीकरण और कश्‍मकश के बीच सूत्रों के मुताबिक जेजेपी नेता दुष्‍यंत चौटाला की बीती देर रात बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई. कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी सरकार में दुष्‍यंत चौटाला को अहम पद मिल सकता है. सूत्रों का ये भी कहना है कि सिरसा के निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा समेत 5 निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं. इस बीच दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे 10 विधायकों की दिल्ली में शुक्रवार को बैठक है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments