Homeप्रमुख खबरेंट्रम्प का बड़ा यू टर्न कहा बातचीत चल रही है,अमेरिका 5 दिन...

ट्रम्प का बड़ा यू टर्न कहा बातचीत चल रही है,अमेरिका 5 दिन ईरान पर हमले नहीं करेगा

ईरान के बिजली ढांचे को तबाह करने की 48 घंटे की डेडलाइन से पीछे हटने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि ईरान के ‘एक शीर्ष व्यक्ति से अमेरिका की बातचीत’ हो रही है इसके साथ ही ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट पर लिखा कि अमेरिका पांच दिन ईरान पर हमला नहीं करेगा उधर ईरान ने अमेरिका से किसी भी बातचीत से इंकार किया है।

फ़्लोरिडा के पाम बीच में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विमान में बैठने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “वे (ईरान) चाह रहे हैं कि समझौता हो, हम भी समझौता करना चाहते हैं. आज हम शायद फ़ोन पर बात करेंगे.”

ट्रंप ने आगे कहा, “अगर सब ठीक रहा, तो हम इसे सुलझा लेंगे. नहीं तो हम बस लगातार बम बरसाते रहेंगे.”

ईरान के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, “देखेंगे कि वे क्या करते हैं. हमारे बीच में ज़्यादातर मुद्दों पर सहमति है. मैं कहूंगा कि लगभग सभी मुद्दों पर सहमति है.”

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिक एक शीर्ष व्यक्ति से बात कर रहा है लेकिन सर्वोच्च नेता से नहीं. ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई के बारे में उन्होंने कहा, “पता नहीं वो ज़िंदा हैं या नहीं.”

हम समझौते के लिए पूरी तरह तैयार’

ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान शांति के बदले अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम की योजनाओं को छोड़ने के लिए तैयार हो सकता है.

उन्होंने कहा, “कल सुबह, उनके समय के अनुसार, हम उनके सबसे बड़े बिजली उत्पादन प्लांटों को उड़ाने वाले थे, जिनके निर्माण पर 10 अरब डॉलर से ज़्यादा ख़र्च हुआ है.”

“वह बहुत बड़ा था, पैसे की कोई कमी नहीं थी. एक वार में सब खत्म हो जाता. वह ढह जाता. वे ऐसा क्यों चाहेंगे? इसलिए उन्होंने कॉल किया, मैंने नहीं किया. उन्होंने कॉल किया. वे समझौता करना चाहते हैं.”

ट्रंप ने कहा, “और हम समझौता करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह एक अच्छा समझौता होना चाहिए और इसमें आगे कोई युद्ध नहीं होना चाहिए, कोई परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए. वे अब परमाणु हथियार नहीं रखेंगे. वे इस बात पर सहमत हो रहे हैं. अगर इनमें से कुछ भी होता है, तो कोई समझौता नहीं होगा.”

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि मध्य पूर्व में चल रहे टकराव को पूरी तरह ख़त्म करने को लेकर बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि ‘पूरी तरह समाधान’ के मुद्दे पर ‘सकारात्मक बातचीत’ हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments