Homeप्रमुख खबरेंडाक्टरों ने11 बजते ही बंद कर दी ओपीडी , स्वास्थ्य मंत्री प्रभु...

डाक्टरों ने11 बजते ही बंद कर दी ओपीडी , स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के बंगले का घेराव

भोपाल/ग्वालियर/मध्यप्रदेश में डॉक्टरों ने  मंगलवार को सुबह 11 बजे ही ओपीडी बंद कर दी। संविदा कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के बंगले का घेराव किया। हड़ताल के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते नजर आए। अस्पताल के बाहर घंटों बैठे रहे। इधर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी मांगो के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलें और आम जनता एवं गंभीर मरीजों को असुविधा ना हो।

प्रदेश भर के साथ ही ग्वालियर में भी डॉक्टर डीएसीपी सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि कल से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। क्योंकि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। देशभर में 10,000 से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिनमें ग्वालियर के जीआरएमसी के साढ़े 350 और स्वास्थ विभाग के 140 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ऐसे में यदि आज कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो कल से डॉक्टर काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments