Homeप्रमुख खबरेंडॉ वंदना सेन को नेपाल में मिला मातृभाषा रत्न सम्मान

डॉ वंदना सेन को नेपाल में मिला मातृभाषा रत्न सम्मान

ग्वालियर20 फरवरी 2026/नेपाल की सुविख्यात साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर ग्वालियर की साहित्यकार और लेखक डॉ. वंदना सेन को मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने डॉ. वंदना सेन के साहित्यिक जीवन के बारे में कहा कि उन्होंने साहित्य के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी साहित्य सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें मातृभाषा रत्न की उपाधि प्रदान की गई है। वहीं डॉ. वंदना सेन ने शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा यह सम्मान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

डॉ. वंदना सेन ने यह भी कहा है कि हम सभी को मातृभाषा का सम्मान करना ही चाहिए। जब भाषा के साथ मातृ शब्द जुड़ जाता है, तब यह ध्यान में रखना चाहिए कि मातृ शब्द केवल शब्द भर नहीं है, यह हमारे जन्म को सार्थक बनाती है। माता के समान ही मातृभाषा हमारी शब्द सामर्थ्य बढ़ाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments