पर्यटन मंत्री द्वारा जारी भारतीय पर्यटन सांख्यिकी 2022 के अनुसार, तमिलनाडु का ऐतिसाहिक शहर मामल्लापुरम ने विदेशी पर्यटकों की संख्या में ताजमहल को पछाड़ दिया है। मामल्लापुरम को महाबलीपुरम के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल ताजमहल की तरह महाबलीपुरम मंदिर भी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में चेन्नई से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित मामल्लापुरम में 1,44,984 विदेशी पर्यटक आए थे। यह संख्या उन विदेशिय पर्यटकों की संख्या की 45.50 प्रतिशत थी, जिन्होंने टिकट के इस्तेमाल के साथ शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय और केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारकों का दौरा किया था। इस सूची में ताज महल 38 हजार लोगों के आगमन के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
यूपी के आगरा स्थित ताजमहल देखने के लिए 2021 में 38,922 विदेशी पर्यटक आए। यह संख्या कुल आगंतुकों का 12.21 प्रतिशत है। यह तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले का एक शहर है। महाबलीपुरम को 7वीं और 8वीं शताब्दी के हिंदू स्मारकों के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए जाना जाता है। यह भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।