Homeप्रमुख खबरेंतुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की भारी गिरावट

तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की भारी गिरावट

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के घटनाक्रमों के बाद भारतीयों द्वारा तुर्किए और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। वीजा आवेदन से जुड़े प्लेटफॉर्म एटलीस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत की इस कार्रवाई में तुर्किए और अजरबैजान दोनों ही देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन दिया था।

दिल्ली और मुंबई के लोग धड़ाधड़ कैंसिल कर रहे वीजा ऐप्लिकेशन 

एटलीस ने कहा कि भारतीय यात्रियों ने तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा से बचने का फैसला करके तेजी से प्रतिक्रिया दी है। इस प्लेटफॉर्म ने कहा कि सिर्फ 36 घंटों के भीतर 60 प्रतिशत यूजर्स ने वीजा आवेदन प्रक्रिया को बीच में ही छोड़ दिया। इस गिरावट में बड़ा हिस्सा दिल्ली और मुंबई जैसे देश के महानगरों में रहने वाले यात्रियों का था, जहां तुर्किए जाने वाले आवेदनों में 53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, इंदौर और जयपुर जैसे दूसरी कैटेगरी के शहरों में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments