Homeप्रमुख खबरेंतेज हुए शांति प्रयास रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

तेज हुए शांति प्रयास रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की बात युद्ध खत्म करने प्रस्ताव भी रखा

पश्चिम एशिया युद्ध की आग में धधक रहा है. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के ज्वॉइंट ऑपरेशन ने पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक दिया. 28 फरवरी से शुरू हुई यह जंग 11 दिनों से बदस्तूर जारी है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बात की.

पुतिन और ट्रंप के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. क्रेमलिन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने ईरान और अमेरिका -इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए प्रस्ताव भी रखा

रूस का कहना है कि यह फोन कॉल अमेरिका की पहल पर हुई. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भी चर्चा की. रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, पुतिन के कूटनीतिक सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि यह बातचीत लगभग एक घंटे तक चली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments