Homeदेशतोगड़िया की कार चढ़ा ट्रक बाल बाल बचे लगया हत्या का आरोप

तोगड़िया की कार चढ़ा ट्रक बाल बाल बचे लगया हत्या का आरोप

, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की बुलेट प्रूफ कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तोगड़िया बाल-बाल बच गए। वह सूरत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद तोगड़िया ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवास के दौरान जेड प्लस में आगे और पीछे सुरक्षा के लिए गाड़ी मुहैया करवाई जाती है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पीछे गाड़ी नहीं थी। उनकी गाड़ी के आगे केवल एस्कोर्ट गाड़ी चल रही थी। गांधीनगर से इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई उन्हें नहीं पता। उन्होंने ने आरोप लगाया कि जिस तरह से ट्रक चालक ने उनकी बुलेट प्रूफ कार पर ट्रक चढ़ा कराने का प्रयास किया, अगर बुलेट प्रूफ के बजाय दूसरी कोई गाड़ी होती तो उसके परखच्चे उड़े गए होते।

 

उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है। इस घटना के बारे में एसपी से बात से शिकायत की गई है। वे सरकार में भी इसकी शिकायत करेंगे। इससे पहले भी तोगड़िया अपने एनकाउंटर की साजिश का आरोप लगा चुके हैं। तब कहा था कि उन्हें गिरफ्तार करने के बहाने उनके एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments