Homeदेशत्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने का बंगाल में जवाब मुखर्जी...

त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने का बंगाल में जवाब मुखर्जी की प्रतिमा तोड़ी, तमिलनाडु में पेरियार मेरठ में अम्बेडकर की प्रतिमा भी तोड़ी गयीं

प्रतिमाएं तोड़े जाने को लेकर

प्रधानमंत्री नाराज,राजनाथ से 

की बात

नई दिल्ली :  त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने के बाद वहां लगी लेनिन की मूर्तियां गिराए जाने के बाद अब देश के कई हिस्सों से विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े आदर्श नेताओं की मूर्तियों को तोड़े जाने की खबरें आ रहें है ।सबसे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिर तमिलनाडु से पेरियार और उत्तरप्रदेश के मेरठ में अम्बेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की खबर से देश में तनावपूर्ण स्थिति बन गयी है।  उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिमाएं गिराने की घटनाओं को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की. इस बातचीत के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर उनसे इस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी ऐहतियात बरतने के लिए कहा है. वहीं  इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि इस तरह के कृत्यों से सख्ती से निपटने की जरूरत है. इन्हें कभी सही नहीं ठहराया जा सकता.

पेरियार की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने से पीएम नाराज, गृहमंत्री से की बात 

वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि हम लोकतंत्र में रहते हैं और यहां कई विचारधाराएं हैं. मैं मूर्तियों पर इस तरह हमले और हिंसा की निंदा करता हूं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “देश के कुछ हिस्सों से प्रतिमाएं गिराए जाने की खबरें आई हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन घटनाओं को गंभीर रूप से संज्ञान में लिया है.” बयान में कहा गया कि राजनाथ ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त ऐतराज जताया है. बयान में कहा गया कि राजनाथ ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त ऐतराज जताया है.

बयान के मुताबिक, “ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कानून के प्रांसगिक प्रावधानों के तहत उन पर मामले दर्ज किए जाने चाहिए.” दक्षिण त्रिपुरा में भाजपा कार्यकताओं द्वारा रूसी कम्युनिस्ट क्रांतिकारी व्लादिमीर लेनिन की दो प्रतिमाएं तोड़े जाने के बाद त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments