कहा विकास के मानचित्र पर ग्वालियर ने बनाई विकसित शहर की पहचान
ग्वालियर 12 जून 2026 । ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 13 तानसेन नगर में 2.88 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिन हमारे हमारे लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत शुभ दिन है। आज हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं। यह भूमिपूजन सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के सुनहरे भविष्य और विकास की एक नई नींव है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से सड़क तथा जल निकासी जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, लेकिन आज इन समस्याओं का समाधान हो रहा है। मुझे आप सबके बीच आकर यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज आपका यह सेवक उन सभी समस्याओं को दूर करने का संकल्प पूरा कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उप नगर ग्वालियर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह सेवक आज आपको आश्वस्त करना चाहता है कि यह निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और पूरी मजबूती के साथ पूरे किये जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने सहयोग के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा में आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। निर्माण कार्य के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन एक बेहतर कल के लिए हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। यह आपकी संपत्ति है, इसलिए इसकी देखभाल करना और निर्माण कार्यों पर निगरानी रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आपका यह सेवक इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संकल्पित सभी जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विशेष रूप से आप सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करता है कि हम सब मिलकर ग्वालियर के विकास के इस नए अध्याय के साक्षी बनें।
इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 13 के तानसेन नगर सी-ब्लॉक स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में 2.88 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें खिडकी मौहल्ला रामद्वारा अखाडा एवं रेती फाटक सामुदायिक भवनों में पुट्टी तथा रेलिंग मरम्मत कार्य, ए.व्ही.एम स्कूल के पास यूरिनल निर्माण एवं दीवाल पर प्लास्टर पुटटी कलर कार्य, तानसेन नगर ए-ब्लॉक, सी- ब्लॉक एवं संजय पाण्डेय के पास कुंओं की मरम्मत कार्य, तानसेन नगर में वृक्षारोपण एवं पौधों को सुरक्षित रखने हेतु ट्री गार्ड निर्माण कार्य, कोटावाला मोहल्ला होरीपुरा अशोक सेंगर वाली गली ज्ञानी माहेश्वरी तक एवं प्रेमचन्द्र उमरैया वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, रेती फाटक, खारा कुआ, गोसपुरा नं. 2 तानसेन नगर में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली मरम्मत कार्य, तानसेन नगर सर्विस रोड शारदा फर्नीचर से श्रीराम डेयरी तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोसपुरा नं. 2. खारा कुंआ दिनेश कुशवाह वाली गली, मानमंदिर के पीछे वाली गली एवं कोटावाला मोहल्ला अन्नू परिहार वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, खारा कुंआ के जर्जर शौचालय के स्थान पर नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, तानसेन नगर टंकी वाला पार्क के सामने यादव जी के मकान से मनोहर विला तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, खिडकी में मोहल्ला जर्जर शौचालय के स्थान पर नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, तानसेन नगर डॉ प्रसाद से पाल डेयरी तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, कोटावाला मौहल्ला धर्मकांत शुक्ला के मकान से राजेन्द्र बौहरे एवं कृष्ण गौर से पार्लर तक सीमेंट कांक्रीट रोड, नाली एवं कोटा स्टोन कार्य, नाना साहब के बाडे में सार्वजनिक स्थान पर नवीन टीन शेड एवं स्टोन फर्श निर्माण कार्य, खिडकी मौहल्ला केदार सिंह मायाचन्द्र धर्मशाला के ़पीछे एवं प्रेमनाथ मंदिर लिखार वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोपीनाथ मंदिर के पास कोटावाला मोहल्ला दयाराम कोष्टा के घर से माता मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, रेतीफाटक पंचायत भवन वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, तानसेन नगर रमटापुरा पुलिया से मां शारदा फनीचर तक डामरीकरण रोड निर्माण कार्य, रमटापुरा पुलिया से भारतीय विद्या मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम चार शहर का नाका, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, तानसेन नगर बिजली घर, बिरला प्रसूतिगृह किलागेट चौराहा आदि स्थानो पर सीमेंट बेंच रखवाने का कार्य, मायाचंद धर्मशाला के पीछे से खिडकी मोहल्ला नंद किशोर कोटावाला मौहल्ला डॉ.प्रभात कौशल तक नाली मरम्मत कार्य, कोटावाला मौहल्ला डॉ.प्रभात कौशल एवं सामुदायिक शौचालय वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, किलागेट चौराहा से महाकालेश्वर मंदिर तक तथा किलागेट चौराहा से माया चंद्र धर्मशाला तक नाली निर्माण कार्य, तानसेन नगर एल.आई.सी. पुलिया से शारदा औफर्नीचर एवं हजीरा चौराहा से जाट धर्मशाला तक नालियां निर्माण कार्य तथा कोटावाला मोहल्ला ओमप्रकाश के घर के पास प्लास्टर, पेंट, पुटटी कार्य शामिल हैं।