पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में भाजपा के नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। धार में भाजपा प्रत्याशी को जूतों की माला पहनाई गई। विदिशा में टोल प्लाजा पर कर्मचारी ने कार सवार वीडी शर्मा को केवल इसलिए अपमानित किया क्योंकि वो भाजपा के महामंत्री हैं। अब मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को एक नागरिक ने धमकी दी है कि यदि वो उसके गांव आए तो कपड़े फाड़कर तमाशा बना देगा और जान से मार देगा।
तभी उन्हें पिपारिया से राम चरण कहार नाम व्यक्ति ने फोन पर कहा तुम लोगों ने कहार समाज का आरक्षण खत्म कर दिया है। वह जब वह भी पिपारिया आएंगे तो उनके कपड़े फाड़ने के साथ ही जान से मार दिया जाएगा। फोन पर धमकी मिलने के बाद थाने पहुंचे अध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया।