Homeधर्म कर्मदंदरौआ धाम में सियपिय मिलन समारोह व धीरेन्द्र शास्त्री का...

दंदरौआ धाम में सियपिय मिलन समारोह व धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार ,श्रद्धालुओं में जोरदार उत्साह

दंदरौआ धाम में सियपिय मिलन समारोह एवं दिव्य दरबार व हनुमंत कथा श्री बागेश्वर सरकार के धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने आयोजन समिति के साथ बैठक कर निरीक्षण किया

भिण्ड / ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में सियपिय मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन 8 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें आगामी 14 से 18 नवंबर तक कथा के साथ बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा। होने वाले इस विशाल आयोजन को लेकर भारत सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के जेष्ठ पुत्र देवेंद्र प्रताप तोमर रामू भैया ने दंदरौआ धाम पहुंचकर पवनसुत दंदरौआ सरकार न्यास के पदाधिकारियों एवं आयोजन के साथ विस्तृत बैठक कर बिंदुवार चर्चा कर कार्यक्रम स्थल एवं भोजशाला तथा देशभर से आने वाले यात्रियों की ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दीया सर्वप्रथम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने दंदरौआ मंदिर मैं मंदिर प्रांगण में मौजूद श्री श्री 1008 श्रद्धा राम दास जी महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया तथा आयोजन की भव्यता पर मार्गदर्शन लिया l
श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर मंहत रामदास महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को रासलीला में ताड़का वध की कथा का मंचन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूदगी में 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे से जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज के प्रवचन हुए । 14 नवंबर को हनुमंत कथा की शोभायात्रा निकाली जाएगा। बागेश्वर धाम महंत पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा के साथ-साथ 15 नवंबर एवं 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा एवं दोपहर एक से हनुमंत कथा का रसपान कराया जाएगा। 18 नवंबर तक सियपिय मिलन समारोह में नियमित 11 दिनों में यज्ञ का भी आयोजन होगा।
सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया ने दंदरौआधाम पहुंचकर डॉ हनुमानजी के दर्शन करके श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मुख्य यजमान अशोक भारद्वाज, महंत कालीदास महाराज तेजपुरा, श्री पवनसुत दंदरौआ सरकार न्यास प्रबंध न्यासी पंडित महेश मुदगल मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शुक्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा भाजपा मेहगांव मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पत्रकार जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, नारायण भारद्वाज, अनिल राजपूत यीशु चौहान,मोनू कांसाना, राहुल ढमोले पप्पू तोमर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments