Homeग्वालियर अंचलदतिया में बोली प्रियंका सिंधिया जी कद में थोड़े छोटे पड़...

दतिया में बोली प्रियंका सिंधिया जी कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में उनका कोई जवाब नहीं

दतिया/प्रियंका गाँधी ने दतिया में अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले माँ बगुलामुखी की जय और माँ धूमावती की जय के नारे लगाते हुये कहा कि यह संतो और महात्माओं की तपोभूमि है यह जैन धर्म की पावन भूमि है।

श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर हम 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा देने वाले हैं और यह काम हमारी सरकार राजस्थान में बहुत ही मजबूती से कर रही हैं।
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की पढ़ो और पढ़ाओं योजना के जरिए हम कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों को निशुल्क स्कूली शिक्षा देने का काम करेंगे और 500 रूपये से लेकर 1500 रूपये तक प्रति महीने की स्कॉलरशिप भी देंगे।
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार 15 महीने थी तो हमने ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बड़ा कर 27 प्रतिशत किया था। इस बार सरकार आने पर हम फिर से उसे लागू करेंगे। सरकारी भर्तियों के फॉर्म को निशुल्क किया जाएगा। कांग्रेस की जब सरकार थी तो कांग्रेस ने सरकारी नौकरियां देने का काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से देश और प्रदेश में है तो यह सभी सरकारी कंपनियों को, फैक्ट्री को बेचने का काम कर रही है, जिससे कि लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है।

सभा में बोलते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने सिंधिया के साथ यूपी में काम किया है, उन्होंने कहा कि कद में वो थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में कोई जवाब नहीं। आपके यहां के गृह मंत्री का काम है कानून का पालन कराना लेकिन यह दिनभर फिल्में ही देखते रहते है। इनको आपके कमाने और खाने की चिंता नहीं है, लेकिन इन्हें दूसरों के कपड़ों की बहुत चिंता है।
उन्होंने कहा कि इन 15 महीनों के काम के आधार पर हम आपसे 5 साल के लिए भारी बहुमत मांग रहे हैं, जिससे कि आपकी सरकार को फिर से कोई चोरी ना कर पाए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments