Homeदेशदिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने RSS के सर संघचालक मोहन भागवत से की मुलाकात

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने RSS के सर संघचालक मोहन भागवत से की मुलाकात

नागपुर: दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैनरतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघ चालक मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की. संघ के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. टाटा बुधवार को दूसरी बार संघ मुख्यालय पहुंचे हैं. इससे पहले वह 28 दिसंबर 2016 को संघ मुख्यालय गए थे. सूत्रों ने कहा कि टाटा मंगलवार को नागपुर पहुंचे थे और संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात के बाद बुधवार को वापस लौट गए. संघ के पदाधिकारी ने कहा कि रतन टाटा और भागवत की यह शिष्टाचार भेंट थीं. पिछले साल अगस्त में, टाटा ने संघ के दिवंगत नेता नाना पालकर की जन्मशती के अवसर पर मुंबई में एक कार्यक्रम में भागवत के साथ मंच साझा किया था. 

. 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments