बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की नीतीश कुमार से की गई अपील पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू ने कहा है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के बाद अब बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का साथ छोड़कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देना चाहिए।
कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए जेडीयू के संजय सिंह ने कहा, ”वह पहले ही मध्य प्रदेश को बर्बाद कर चुके हैं ओर अब वे बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं। यह बेहतर होगा कि वह अपनी सलाह खुद को और कांग्रेस को दें। हमें इसकी जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए जेडीयू के संजय सिंह ने कहा, ”वह पहले ही मध्य प्रदेश को बर्बाद कर चुके हैं ओर अब वे बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं। यह बेहतर होगा कि वह अपनी सलाह खुद को और कांग्रेस को दें। हमें इसकी जरूरत नहीं है। कांग्रेस पहले से ही डूब रही है, जो कोई भी उसके साथ जाएगा, उनके साथ वह डूब जाएगा’