Homeप्रमुख खबरेंदिग्विजयसिंह ने खुलेआम कहा ज्योतिरादित्य नहीं हैं मंजूर, कमलनाथ को CM चेहरा...

दिग्विजयसिंह ने खुलेआम कहा ज्योतिरादित्य नहीं हैं मंजूर, कमलनाथ को CM चेहरा घोषित करो

  गुटबाजी से बेहाल कांग्रेस
दिग्विजयसिंह के बयान से ज्योतिरादित्य समर्थक सकते में
बावरिया अरुण यादव अजयसिंह जैसे बड़े नेता भी किसी को CM पद का चेहरा घोषित करने के पक्ष में नहीं
अब 9 अप्रैल को नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन पर सबकी निगाह
पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा मिस्टर बंटाढार की पदवी से अलंकृत हो चुके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब सच पूछा जाए तो कांग्रेस के लिए ही बंटाढार बनते दिखाई दे रहे हैं।नर्मदा यात्रा समाप्त होते ही उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी को अपने जहर बुझे बयानों से और लगा दी है। उनके ताजा बयान ने सबसे ज़्यादा किसी को आहत किया है तो वे हैं गुना शिवपुरी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को। दिग्गी राजा ने खुलेआम   कमलनाथ को सीएम कैंडिडेट बनाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि चुनाव जीतना चाहते हैं तो कमलनाथ को तत्काल चेहरा घोषित कर दिया जाना चाहिए।  महत्वपूर्ण बात यह है कि जब प्रदेश खासकर ग्वालियर चम्बल समभाग की जनता ज्योतिरादित्य को मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा मान चुकी है ,कांग्रेस के भीतर ज्योतिरादित्य को लेकर एकराय बनती नहीं दिख रही, एक तरफ दिग्विजयसिंह  ने कमलनाथ के नाम की वकालत की है तो दूसरी ओर अरुण यादव अजय सिंह और बावरिया जैसे बड़े नेता यह चाहते हैं कि चुनावपूर्व पार्टी किसी को भी सम्भावित मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत न करे साफ है यह नेता भी ज्योतिरादित्य  पक्ष  में नजर नहीं आते हैं, इस प्रकार अब उनकी दावेदारी कमजोर होती दिखाई दे रहीहै
दिग्विजय से जब यह पूछा गया कि उन्होंने कमलनाथ को ही क्यों प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए योग्य चेहरा माना है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि इसके लिए किसी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। बता दें कि दिग्विजय सिंह को सिंधिया विरोधी नेता माना जाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार उन्हे अपने पक्ष में मनाने की कोशिश कर रहे हैं परंतु अब उनकी रणनीति फेल होती नजर आ रही है। दिग्विजय सिंह के इस बयान से  अप्रैल को होने वाले उनके कथित शक्तिप्रदर्शन पर भी लोगों की निगाह टिक गई है।
उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर होने वाले नर्मदा परिक्रमा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता कमलनाथ के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव सहित कई दिग्गज नेता एक साथ शिरकत कर रहे हैं। कमलनाथ के पक्ष में दिग्विजय के इस बयान पर कांग्रेस में जमकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा के समापन के बाद पार्टी से नाराज चल रहे नेता-कार्यकर्ताओं को मुख्य धारा में लाने के लिए नए सिरे से पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments