महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव ने यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन भारत को स्वर्णिम शुरुआत दी.
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में वेट लिफ्टिंग से भारत पर सोने की बरसात जारी है. कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन वेटलिफ्टिंग के महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में पूनम यादव ने देश को पांचवां गोल्ड दिला दिया. अब तक देश को सभी गोल्ड वेट लिफ्टिंग में ही मिले हैं. इससे पहले पूनम यादव ने 2014 में ग्लास्गो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
भारत को अभी तक सभी स्वर्ण पदक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ही मिले है. पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाया. उन्होंने स्नैच