अब मैं भूख हड़ताल पर हूं- दिग्विजय सिंह
दरअसल आज सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बाकी नेताओं कांतिलाल भूरिया, वित्त मंत्री तरुण भनोट, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, हर्ष यादव, सचिन यादव और कुणाल चौधरी के साथ बेंगलुरू पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने इन नेताओं को कांग्रेस विधायकों से मिलने की इजाजत नहीं दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. उनका कहना है कि वह अब भूख हड़ताल पर हैं