Homeप्रमुख खबरेंसिंधिया के मीडिया सलाहकार डॉ केशव पांडेय ने कांग्रेस से निष्कासन का...

सिंधिया के मीडिया सलाहकार डॉ केशव पांडेय ने कांग्रेस से निष्कासन का किया स्वागत

ग्वालियर /ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके गृह नगर ग्वालियर में कांग्रेस के भीतर जैसे भगदड़ मच गई है हजारों की संख्या में कांग्रेसी त्यागपत्र देकर कांग्रेस छोड़ रहे हैं । इसी के चलते अपनी साख बचाने ग्वालियर जिला कांग्रेस ने तमाम दायित्ववान कांग्रेसियों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासन का पत्र मीडिया में जारी किया गया। इस निष्कासन के बाद मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व ज्योतिरादित्य के मीडिया सलाहकार डॉ केशव पांडेय ने उन्हें 6 वर्ष के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदयस्ता से निष्कासित किये जाने का स्वागत किया गया है उधर कांग्रेस के एक अन्य ब्लॉग अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने भी अंतिम दम तक सिंधिया के साथ रहने की बात कहते हुए अपने निष्कासन का स्वागत किया है।

डॉ केशव पांडेय ने shabdshaktinews से बातचीत  में कहा कि मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि मुझे ग्वालियर कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए हटा दिया गया है।

मैं इस फैसले का स्वागत करता हूँ। क्योंकि मैं श्रीमंत सिंधिया जी के परिवार से 45 वर्ष से  अभिन्न रूप से जुड़ा हूँ, उनकी नीतियों का समर्थक हूँ। अपने नेता के सम्मान से बड़ा मेरे लिए कुछ नहीं।

मैं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ था, साथ हूँ और अपनी अंतिम सांस तक बना रहूंगा।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments