Homeदेशदिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लालू की तबीयत फिर बिगड़ी , पुनः...

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लालू की तबीयत फिर बिगड़ी , पुनः एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

एम्स दिल्ली में भर्ती लिए जाने से इनकार के बाद रांची लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें दोबारा एम्स अस्पताल ले जाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मंगलवार को रांची से दिल्ली लाए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में जांच पड़ताल के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

लालू प्रसाद यादव कल रात एम्स की इमरजेंसी पहुंचे थे। वहां कुछ घंटे उन्हें निगरानी में रखा गया था और जांच की गई थी। इसके बाद रात को ही इमरजेंसी से उन्हें छुट्टी दे दी गई। चारा घोटाला केस में दोषी पाए जाने के बाद सजा काट रहे लालू को आज सुबह रांची ले जाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments