Homeप्रमुख खबरेंदिल्ली में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 80 प्रत्याशी तय किए, 50 प्रतिशत...

दिल्ली में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 80 प्रत्याशी तय किए, 50 प्रतिशत हैं मौजूदा विधायक

नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट के लिए 80 नामों पर मुहर लगा दी है। इसमें ग्वालियर चम्बल के भी तमाम नाम शामिल हैं। बुधवार को दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर फैसला किया गया। इन नामों में अधिकतर मौजूदा विधायक शामिल हैं। पार्टी के प्रभारी दीपक बाबरिया ने इसकी पुष्टि की है। इसमें 50% मौजूदा विधायकों के नाम है। इन नामों पर मुहर लग गई है। जल्द ही सूची घोषित की जा सकती है। भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, सतना, छिंदवाड़ा, जिले की कई सीटों पर नाम तय किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पहली लिस्ट के लिए कांग्रेस ने आखिरकार 80 नाम फाइनल कर लिए हैं। लेकिन इन नामों की घेषणा अभी नहीं की गई है। पार्टी दशहरे के बाद ही पहली लिस्ट जारी करेगी। पहली लिस्ट में पचास फीसदी मौजूदा विधायक शामिल हैं। जबकि, इस बार पार्टी कई नए चेहरों को भी मौका देना चाहती है। बावरिया ने कहा कि उम्मीदवारों में कुछ पुराने नेता भी शामिल किए गए हैं। कुछ युवा चेहरे हैं, कुछ नए चेहरे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी का इंतजार नहीं करते हैं। हम अपना फैसला खुद लेते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा आज की तारीख में उसके पास कोई नए चेहरे नहीं है। बीजेपी दूसरे दलों के चेहरों को खरीदने और अपनी ओर करने में लगी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा, घोषणा पात्र और प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में तीन दिवसीय केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है| पहली दिन 80 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग चुकी है, शेष नामों पर अगले दो दिनों में चर्चा होगी जिसके बाद यह सूची जारी की जा सकती है| हालांकि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने में देरी के चलते उम्मीदवारों के पास काफी कम समय रहेगा| जिसका असर चुनाव पर भी पड़ने की संभावना है|  नामों की घोषणा कब की जाएगी, इस बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं दी गई। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश में सभी सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments