उस्ताद अलाउद्दीन खां कला एवं संगीत अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला पंडित कृष्णराव शंकर पंडित संगीत समारोह का आयोजन आगामी 27-28 अक्टूबर को ग्वालियर में किया जा रहा है।
तानसेन कला वीथिका पड़ाव में होने वाले इस संगीत समारोह में ग्वालियर के शंकर गन्धर्व संगीत महाविद्यालय का प्रशस्ति गायन के बाद विवेक क्रमहे जबलपुर का गायन व मंजू मेहता अहमदाबाद का सितारवादन होगा।
इसी क्रम में 28 अक्टूबर को सत्यशील देशपांडे मुंबई का गायन व अतुल उपाध्याय पुणे का वायोलिन वादन होगा।
सहयोगी कलाकार के रूप में मनोज पाटीदार भोपाल ,अभिषेक मिश्र दिल्ली,अनन्त मसूरकर ग्वालियर व हारमोनियम पर विवेक जैन ग्वालियर अपनी प्रस्तुति देंगे। संगीत समारोह के दौरान देेेश की जानीमानी शास्त्रीय संगीत गायिका ओर पंडित कृष्णराव शंकर पंडित की नातिन मीता पण्डित , और पद्मश्री से सम्मानित विख्यात शास्त्रीय गायक लक्ष्यमण कृष्णराव शंकर पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
