Homeदेशदेशभर में दशहरे की धूम बुराई रूपी रावण के वध की तैयारी

देशभर में दशहरे की धूम बुराई रूपी रावण के वध की तैयारी

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर साल की तरह देशभर में 9 दिन से चल रहे रामलीला समारोह का समापन व रावण दहन के कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गए हैं। मुख्य समारोह दिल्ली के लाल किला मैदान में विशालकाय रावण का पुतला दहन के साथ होगा।  इसकी खास बात यह है कि यहां  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दशहरा मनाएंगे। यहां रावण दहन का कार्यक्रम ऐतिहासिक लवकुश रामलीला कमेटी द्वारा रावण दहन का कार्यक्रय किया जाता है इसमें आमतौर पर देश के शीर्ष नेता शामिल होते हैं।

रावण को मारेगें प्रतीकात्मक तीर-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला मैदान में राम -लक्ष्मण के दर्शन करने के बाद रावण पर प्रतीकात्मक तीर छोड़कर उसका वध करेंगे। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस साल तीसरी बार दिल्ली में दशहरा मनाने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments