रूस के कजान में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं ने LAC पर गश्त को लेकर समझौते का स्वागत किया। अब इस मामले पर चीन का ताज़ा बयान सामने आया है और चीन की ओर से कहा गया है कि चीनी और भारतीय सेनाएं एलएसी के साथ पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी से संबंधित प्रस्तावों को व्यवस्थित तरीके से लागू कर रही हैं। भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि दीपावली के अवसर पर दोनों देशों की सेनाएं आपस में मिठाइयां भी बाटेंगी।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया ब्रीफिंग में सैनिकों की वापसी की डवलपमेंट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन और भारत सीमा से संबंधित मुद्दों पर समाधान पर पहुंच गए हैं।