Homeसेहतदूध वाली चाय सेहत के लिए होती है नुकसानदेह

दूध वाली चाय सेहत के लिए होती है नुकसानदेह

भारत में बहुत कम लोग हैं जिनका दिन चाय की चुस्कियों के बगैर गुजरता है। एक बड़ी आबादी को चाय पसंद है। उन्हें सुबह उठने से लेकर रात तक कभी भी चाय की आदत होती है। यह तो सभी जानते हैं कि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दूध वाली चाय फायदा कम और नुकसान ज्यादा करती है। इसके बजाए काली चाय पी जाए तो सेहत को कई लाभ होते हैं। ‘जर्नल ऑफ कैंसर प्रिवेंशन’ के अनुसार, दूध वाली चाय के स्थान पर ब्लैक या ग्रीन टी पी जाए तो इससे कैंसर जैसे बीमारी को भी दूर रखा जा सकता है।

नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (एनसीबीआई) में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, चाय पीने के कई बड़े फायदे बताए गए हैं। जैसे यह हार्ट के लिए अच्छी होती है। कैंसर की रोकथाम में मददगार होती है। सीमित मात्रा में पीने पर शरीर में जलन कम करती है। इसमें ब्लड को शुद्ध करने वाले तत्व होते हैं। इसको पीने के बाद इन्सान आराम महसूस करता है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि इसमें दूध मिलाकर हम फायदे को नुकसान में बदल रहे हैं। चाय में दूध मिलाने से इसकी बायोलॉजिकल एक्टिविटी बदल जाती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि काली चाय पी जाए। वहीं ज्यादा शकर के कई नुकसान तो हैं हीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments