Homeदेशदेश में होलिका के साथ आतंकवादी मसूद अजहर का पुतला दहन

देश में होलिका के साथ आतंकवादी मसूद अजहर का पुतला दहन

मुंबई एएनआइ। देश में होली का रंग सब पर चढ़ रहा है। आज पूरे देश में होलिकादहन का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर देश के कई प्रांतों से होलिका में जलाए जाने वाले पुतलों की फोटों आ रही हैं। इस बार इन तस्वीरों में देशवासियों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। ऐसी ही तस्वीर मुंबई से आई है, जहां लोग जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर को पुतला दहन करने वाले हैं। मुंबई के वर्ली इलाके में बनाए गए इस पुतले में अजहर को AK-47 बंदूख के साथ दिखाया गया है। पुलावमा हमले के बाद से ही पूरे देश मसूद अजहर के खिलाफ आक्रोश है। इस पुतले को निर्माण वीर नेताजी क्रीडा मंडल किया है।

मान्यातों के अनुसार होलिकादहन में सभी बुराईयों को जला दिया जाता है। इस परंपरा को अपनाते हुए PUBG के पुतले को भी जलाया जाएगा। मुंबई से आई एक तस्वीर में पबजी के लोगो में दिखने वाले प्लेयर का पुतला बनाया गया है। इस समय देश में पबजी को लेकर व्यस्कों और बच्चों में एक प्रकार की लत देखी जा सकती है। इस खेल से बच्चों में हिसंक प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसके चलते गुजरात के कई जिलों में इसे बैन किया गया है। पिछले दिनों कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

गौरतबल है कि होलिकादहन को लेकर कई प्रचलित मान्यताएं है। इसमें सबसे आम भक्त प्रहलाद की कहानी है। इसमें वह अपनी बुआ होलिका के साथ आग में बैठता है। होलिका जल जाती है पर प्रहलाद बच जाते हैं। यह कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत को बताती है। इस मान्यता के चलते लोग होली से एक दिन पहले होलिकादहन करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments