गुरुवार 21 मार्च को वसंत पूर्णिमा की रात को आसमान का नजारा कुछ अलग होगा। पृथ्वी से करीब होने के कारण चांद रोजाना के मुकाबले आकार में थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। जानकारों की माने तो 19 साल बाद वसंत के पहले दिन ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। इसे super worm moon नाम दिया गया है। बता दें कि यह साल तीसरा और आखिरी Supermoon है। इससे पहले यह 21 जनवरी और 19 फरवरी को दिखाई दिया था।