Homeदेशसम्पति वृद्धि मामले में शत्रुघ्न सिन्हा, पिनाकी मिश्रा और सुप्रिया सुले शीर्ष...

सम्पति वृद्धि मामले में शत्रुघ्न सिन्हा, पिनाकी मिश्रा और सुप्रिया सुले शीर्ष पर

नई दिल्ली 
साल 2014 में फिर से चुने गए 153 सांसदों की औसत संपत्ति में 142 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस सूची में शत्रुघ्न सिन्हा, पिनाकी मिश्रा और सुप्रिया सुले शीर्ष पर हैं। इलेक्शन वॉच और असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, पांच सालों में (2009 से 2014) 153 सांसदों की औसत संपत्ति वृद्धि 7.81 करोड़ रुपये रही। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी

 

पार्टी संपत्ति (2009) संपत्ति (2014)
शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी 15 करोड़ 131 करोड़
पिनाकी मिश्रा बीजेडी 30 करोड़ 137 करोड़
सुप्रिया सुले एनसीपी 51 करोड़ 113 करोड़


अध्ययन में पाया गया है कि इन दोबारा चुने गए सांसदों की साल 2009 में औसत संपत्ति 5.50 करोड़ रुपये थी, जो दोगुना से ज्यादा बढ़कर औसतन 13.32 करोड़ रुपये हो गई। इस मामले में शीर्ष 10 सांसदों में अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल छठे स्थान पर और वरुण गांधी 10वें स्थान पर हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संपत्ति 2009 के दो करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में सात करोड़ रुपये हो गई थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments