ग्वालियर 2 जून 2026/मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर नियुक्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सोमवार को दौलतगंज स्थित पार्षद संजय सिंघल के निवास एवं कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर अतिथियों का आत्मीय सम्मान किया।
समारोह में महेंद्र सिंह यादव (अध्यक्ष, अपेक्स बैंक), मधुसूदन भदौरिया (अध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण), वेद प्रकाश शिवहरे (उपाध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण), अशोक जादौन (अध्यक्ष, मेला प्राधिकरण) तथा उदयवीर सिंह (उपाध्यक्ष, मेला प्राधिकरण) का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पार्षद संजय सिंघल ने कहा कि मध्य प्रदेश के

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में पार्टी के समर्पित एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से संगठन और शासन दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में वार्ड एवं संगठन के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।