Homeग्वालियर अंचलसर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही व्यक्तित्व के धनी थे स्वर्गीय गंगाराम बांदिल

सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही व्यक्तित्व के धनी थे स्वर्गीय गंगाराम बांदिल

प्रख्यात समाजसेवी एवं पूर्व विधायक श्रद्धेय स्वर्गीय श्री गंगाराम बांदिल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

ग्वालियर 2 जून 2026/भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल, प्रख्यात समाजसेवी एवं पूर्व विधायक श्रद्धेय स्वर्गीय श्री गंगाराम बांदिल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुखर्जी भवन पर किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य जनों ने उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णाचार्य गजेंद्र गढ़कर, वेदप्रकाश शर्मा, व्यवसाई पारस गंगवाल, चेबर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल,अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल  भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, रमेश अग्रवाल, अशोक शर्मा, घनश्याम पिरोनिया, मुन्नालाल गोयल आदि ने स्वर्गीय श्री गंगाराम बांदिल के व्यक्तित्व कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे  सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही व्यक्तित्व के धनी थे उनकी शिष्टता विशिष्टता और दिव्यता अदभुत थी, सामाजिक जीवन में कार्य करने वाले सभी नेताओं को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में पारुल बांदिल और उनके सहयोगी कलाकारों ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए, कार्यक्रम का संचालन अशोक बांदिल ने किया

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments