नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 35 A को लेकर आज नेशनल कॉन्फ्रेंस की याचिका पर सुनवाई होगी. नेशनल कॉफ्रेंस ने मांग की है कि इस मामले में उसे भी पक्ष बनाया जाए. अर्ज़ी में ये भी कहा है कि 35 A का जो विशेष दर्जा जम्मू-कश्मीर को मिला हुआ है, उसे न बदला जाए. इसी मामले में खुफिया विभाग ने अगाह किया है कि सोमवार को अगर सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर से जुड़ी संविधान के अनुच्छेद 35ए कोई ‘विपरीत’ फैसला देता है तो राज्य की पुलिस में ही ‘विद्रोह’ हो सकता है. यह जानकारी एक समाचार चैनल को सूत्रों के हवाले से मिली है. आपको बता दें कि इस अनुच्छेद की संवैधानिकता पर सवाल उठाते हुये इस पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती है.