Homeदेशधारा 370 को हटाए जाने को लेकर मोदी सरकार से मिल रहे...

धारा 370 को हटाए जाने को लेकर मोदी सरकार से मिल रहे हैं बड़े संकेत

ऐसा लगता है जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर मोदी सरकार में कुछ बड़ा चल रहा है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में बीजेपी के तीन शीर्ष नेताओं ने धारा 370 को हटाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि अनुच्छेद-370 स्थायी नहीं है, इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू भी कहा करते थे कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद-370 और घिसते-घिसते घिस जाएगा.

नरेंद्र मोदी सरकार के इन दो मंत्रियों के बयान के बाद बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हर हाल में खत्म होगा. शनिवार को राम माधव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अनुच्छेद-370 को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

राम माधव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “जहां तक अनुच्छेद-370 का सवाल है, हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता से सभी वाकिफ है” अंग्रेजी के एक मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए राम माधव ने कहा, “आर्टिकल-370 हैज टू गो लॉक, स्टॉक एंड बैरल…” ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में इस्तेमाल किये जाने वाले इस मुहावरे का अर्थ होता है ‘पूरी तरह से.’  राम माधव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात को संसद में पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments