Homeखेलअजेय भारतीय टीम आज नई भगवा जर्सी के साथ इंग्लैंड से...

अजेय भारतीय टीम आज नई भगवा जर्सी के साथ इंग्लैंड से भिड़ेगी

बर्मिंघम: आईसीसी विश्व कप-2019 में मेजबान इंग्लैंड की टीम आज भारतीय टीम से भिड़ेगी. इस मुकाबले का क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार है. यह मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा और अब तक के प्रदर्शन के आधार पर देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा मैच में भारी है. बता दें कि भारतीय टीम इस वर्ल्डकप अब तक किसी भी टीम से नहीं हारी है जबकि इंग्लैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति भी अब डगमगा गई है. बता दें कि आज भारतीय टीम मैदान पर नई जर्सी में दिखेगी. टीम के खिलाड़ियों को आज ओरेंज और ब्लू कलर के ड्रेस में देखा जाएगा. मैच का प्रसारण दोपहर बाद तीन बजे से होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments