Homeप्रमुख खबरेंनए अध्यक्ष अशोक  जादौन ने कहा मेले में वर्षभर हों आयोजन यही...

नए अध्यक्ष अशोक  जादौन ने कहा मेले में वर्षभर हों आयोजन यही प्राथमिकता

व्यापार मेला वर्ष भर कार्यक्रमो से संलिप्त हो यही रहेगी प्रार्थमिकता -अशोक जादौन*

ग्वालियर 29 अप्रैल 2026/  श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण के  नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक  जादौन और उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ने आज मेला प्राधिकरण के कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया.

पड़ाव स्थित मंशा पूर्ण हनुमान पर नमन कर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठ नेतृत्वगण के साथ एक रैली प्रदर्शन कर दोनों नवनियुक्त मेला प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे जहाँ देव पूजन कर दोनों नवनियुक्तो ने पदभार सम्हाला. कार्यक्रम मे सभी को सम्बोधित करते हुऐ नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा की उनकी प्रार्थमिकता होगी कि ग्वालियर व्यापार मेला जो ग्वालियर की शान है इसको नया स्वरुप देकर नवाचार के माध्यम से पुरे वर्षभर इसमे कार्यक्रमो का आयोजन किया जाए. मेले की सम्पूर्ण व्यस्थाओ को दुरुस्त कर पशुमेला जिससे इस मेले की शुरवात हुई थी उसे नये स्वरुप मे पूनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा,वही वर्ष भर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मेले का वैभव वापस लाया जायेगा. उपाध्यक्ष उदयवीर गुर्जर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मेले मे दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर नये स्टार्टअप, पुस्तक, साहित्य , शिल्प, और नवीन प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा. भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने अपने उद्बोधन मे दोनों नवनियुक्तो को बधाई देते हुए संगठन के माध्यम से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाहा, ग्वालियर के पूर्व सांसद द्वय विवेक नारायण शेजवलकर, अनूप मिश्रा प्रदेश मन्त्री लोकेंद्र पाराशर , पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी,अभय चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, देवेश शर्मा, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाहा, हॉकी फडरेशन के अध्यक्ष रामू तोमर, जीडीए उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता, जवाहर प्रजापति,बिट्टू तोमर,राजू पलैया ,विनय जैन,सुमन शर्मा,विनती शर्मा,प्रिया तोमर,चंदन पटेल,रवि तोमर,अमित जैन ,राघवेंद्र शर्मा,भारत शाक्य,मुकेश दुबे, दीपक शर्मा,राजू सेंगर,शिव सिंह यादव,विनय शर्मा, सत्यपाल जादौन, कौशलेंद्र राजावत,शैलेंद्र सिकरवार,लवी खंडेलवाल,अजय अरोरा, धर्मेंद्र राणा,सुघर सिंह पवैया, प्रतीक तिवारी,राहुल राजावत,विवेक चौहान, राहुल भदौरिया, नंदिनी गणफूले, ज्योति पाठक, प्रीति थोरात आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments