भोपाल /मध्यप्रदेश में यूजी और पीजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2022-2023 के लिए फीस नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कोविड महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शासकीय के साथ निजी कॉलेज और पारंपरिक स्ववित्तीय पाठ्यक्रम में किसी प्रकार की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। यह लगातार तीसरा वर्ष है है कि किसी प्रकार की फीस में बढ़ोतरी की जा रही है।
नए शिक्षा सत्र में मध्यप्रदेश के शासकीय के साथ निजी कॉलेज में फीस नहीं बढ़ाने के निर्देश
RELATED ARTICLES