Homeग्वालियर अंचलकृषिमंत्री पहुंचे अग्नि पीड़ित किसानों के बीच कहा अग्नि दुर्घटना में प्रभावित...

कृषिमंत्री पहुंचे अग्नि पीड़ित किसानों के बीच कहा अग्नि दुर्घटना में प्रभावित हर किसान को सरकार की ओर से सहायता मुहैया कराई जायेगी

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर  ओर सांसद शेजवलकर ने स्व. केदारनाथ पाराशर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

 

ग्वालियर / केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री êनरेन्द्र सिंह तोमर ने भितरवार क्षेत्र के भदेश्वर एवं दौलतपुर ग्राम में हुई अग्नि दुर्घटना से प्रभावित किसानों से उनके गाँव में पहुँचकर मुलाकात की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि अग्नि दुर्घटना से प्रभावित सभी किसानों को शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, पूर्व विधायक करैरा श्री रणवीर रावत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने दोनों गाँवों में किसानों से अग्नि दुर्घटना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि हर संकट की घड़ी में किसानों के साथ केन्द्र और राज्य सरकार है। किसानों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी शासन की ओर से भरपाई की जायेगी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भितरवार ने बताया कि गत दिवस भितरवार क्षेत्र के भदेश्वर एवं दौलतपुर में अग्नि दुर्घटना से लगभग 260 हैक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इस दुर्घटना में 130 किसानों को क्षति पहुँची है। अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलने पर गत दिवस कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी किसानों के मध्य पहुँचकर चर्चा की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर  ओर सांसद शेजवलकर ने स्व. केदारनाथ पाराशर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार की शाम भितरवार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिछैरा पहुँचकर स्व. केदारनाथ पाराशर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके साथ क्षेत्रीय सासंद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा भी उपस्थित थे। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर के चाचा श्री केदारनाथ पाराशर का निधन गत दिनों बीमारी के कारण हुआ था।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने स्व. केदारनाथ पाराशर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्री लोकेन्द्र पाराशर से चर्चा भी की। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि इस दु:खद घटना को सहने की शक्ति उनके परिवार को प्रदान करे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments