Homeविदेशकोरोना से बेफिक्र लोगों को UN ने फिर चेताया, कहा- अभी कोसों...

कोरोना से बेफिक्र लोगों को UN ने फिर चेताया, कहा- अभी कोसों दूर है वायरस का खात्मा

कोरोना वायरस अब भी खत्म नहीं हुआ है. यह वायरस हर चार महीने में एक नए वेरिएंट के रूप में आ जाता है. इसी मामले में संयुक्त राष्ट्र  महासचिव एंटोनियो गुटेरेस  ने फिर चेताया है. उन्होंने कहा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि दुनियाभर में रोजाना 15 लाख से भी अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. नए वेरिएंट की वजह से पूरे यूरोप में एक नई लहर फैल रही है. एशिया भी इससे अछूता नहीं है.

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर शुक्रवार को हुए ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन (GAVI) की एक समिट में गुटेरेस ने ये बातें कही. उन्होंने दुनियाभर की सरकारों और फार्मा कंपनियों से हर जगह वैक्सीन पहुंचाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि कई देशों में महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा मौतें देखी जा रही हैं

गुटेरेस ने कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट इस बात की याद दिलाता है कि कोविड-19 कितनी तेजी से रूप बदलता है और तेज टीकाकरण अभियान के अभाव में यह कितनी तेजी से फैल सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ ज्यादा आय वाले देश दूसरे बूस्टर डोज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं विश्व की एक तिहाई आबादी अब भी टीकों से वंचित है. यह हमारी असमान दुनिया (Unequal World) का क्रूर सच है. इसी वजह से ज्यादा मौतें हो रही हैं और यह इंसान के आर्थिक दुखों में वृद्धि का बड़ा कारण भी है.

नया वेरिएंट आना तय

गुटेरेस ने कहा-ओमिक्रॉन वेरिएंट से हमें पता चलता है कि वायरस बहुत तेजी से म्यूटेट कर सकता है और फैल सकता है. वैक्सीनेशन न होने पर इसकी आशंका और बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि अगला वेरिएंट आना तय है लेकिन यह कब आएगा इसको लेकर सवाल होना चाहिए. दुनियाभर में वैक्सीन की असमानता की वजह से नए वेरिएंट तेजी से बन रहे हैं. नए वैरिएंट की वजह से और भी मौतें हो रही है.

XE वेरिएंट की दस्तक

गौरतलब है कि कोरोना का नया XE वेरिएंट सबसे पहले UK में 19 जनवरी को पाया गया. WHO के मुताबिक, ये वेरिएंट BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है. नए XE वेरिएंट को 2 ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट – BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा जाता है. WHO ने XE वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है. ये वेरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है.

49 करोड़ से ज्यादा मामले

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना के अब तक 49 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं. वहीं, 61 लाख से अधिक मौतें हुई हैं. देश के लिहाज से देखें तो सबसे अधिक नए साप्ताहिक केस दक्षिण कोरिया में (20.58 लाख), जर्मनी (13.71 लाख) फ्रांस (9.59 लाख), वियतनाम (7.96 लाख) और इटली (4.86 लाख) में मिले हैं. दुनियाभर में सबसे अधिक साप्ताहिक मौतें अमेरिका में (4,435), रूस (2,357), दक्षिण कोरिया (2,336), जर्मनी (1,592) और ब्राजील (1,436) में हुई हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments