Homeग्वालियर अंचलकिसान सम्मेलन रविवार को मुख्य अतिथि सांसद शेजवलकर होंगे

किसान सम्मेलन रविवार को मुख्य अतिथि सांसद शेजवलकर होंगे

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश में दिनांक 10 अप्रेल को प्रदेश भर में किसान सम्मेलन आयोजित करेगा । इसी कार्यक्रम को लेकर ग्वालियर में भाजपा किसान मोर्चा जिला ग्वालियर के तत्वावधान में किसान सम्मेलन का आयोजन 10 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे कृषि विज्ञान भवन, रेसकोर्स रोड मेला ग्राउंड के सामने ग्वालियर पर आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर होंगे एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी करेंगे। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास ने दी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास ने बताया कि इस किसान सम्मेलन मे आये किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी एम किसान योजना, स्वामित्व योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, और नीम लेपित योजना, जैसी योजनाओं से किसान को होने वाले लाभ के बारे में संवाद किया जायेगा एवं शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी जायेगी.
व्यास ने बताया कि इस किसान सम्मेलन में जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित करते हुए शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में नवाचार करने वाले किसानों को श्रेष्ठ गोपालक एवं पशुपालन करने वाले किसानों को एवं स्थानीय कृषि वैज्ञानिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर किसानों को उन्नत जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments