Homeदेशनए संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को मिला लकी नंबर...

नए संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को मिला लकी नंबर का कमरा सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों को मिला कौन सा कक्ष जानिए यहां

नए संसद भवन में सांसदों को कमरे तय कर दिए गए हैं केंद्रीय मंत्री और मुरैना के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को लकी नंबर का कमरा मिला है। भारतीय गणना के मुताबिक 11 नंबर की संख्या को शुभ माना जाता है संयोग से नरेंद्र तोमर को G 11 क्रमांक का कमरा आवंटित हुआ है इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया को F 20 क्रमांक का कमरा दिया गया है।

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है. इसको लेकर सरकार तैयारी में जुटी है.विशेष सत्र के दौरान नए संसद भवन में किसी भी सांसद को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूप से सभी मंत्रियों और सांसदों के बैठने की व्यवस्था, सीट, माइक और डिस्प्ले सहित सभी तकनीकी व्यवस्था का परीक्षण किया गया. संसद भवन में सीटों पर सांसदों की जगह कर्मचारियों ने बैठक कर हर सुविधा की बारीकी से जांच की. वहीं, केंद्र के मंत्रियों को कमरे में आवंटित किए गए हैं. राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी को ग्राउंड फ्लोर में रूम दिए गए हैं.

विभिन्न मंत्रियों को आवंटित किये गये रूम

ग्राउंड फ्लोर

  • राजनाथ सिंह – जी 34
  • अमित शाह – जी 33
  • नितिन गडकरी – जी 31
  • पीयूष गोयल – जी 30
  • निर्मला सीतारमन – जी 12
  • नरेंद्र सिंह तोमर – जी 11
  • सुब्रमण्यम जयशंकर – जी 10
  • अर्जुन मुंडा – जी 09
  • स्मृति जुबिन ईरानी – जी 08
  • धर्मेन्द्र प्रधान – जी 41
  • अश्विनी वैष्णव – जी 17

पहली मंजिल

  • नारायण राणे – एफ 39
  • सर्वानंद सोनोवाल – एफ 38
  • वीरेंद्र कुमार – एफ 37
  • गिरिराज सिंह – एफ 36
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया – एफ 20
  • पशुपति कुमार पारस – एफ 19
  • गजेंद्र सिंह शेखावत – एफ 18
  • किरेन रिजिजू – एफ 17
  • राज कुमार सिंह – एफ 16

सांसदों को व्हिप जारी कर पांचों दिन सदन में उपस्थित रहने का निर्देश देने के बाद विशेष सत्र के दौरान अपने सभी मंत्रियों को विशेष दायित्व सौंपने के सरकार के फैसले ने एक बार फिर उन अटकलों को जन्म दे दिया है कि भले ही सरकार ने सत्र का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया हो, लेकिन वह वह इस सत्र के दौरान कोई बड़ा और महत्वपूर्ण विधेयक या प्रस्ताव लाना चाहती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments