Homeदेशनए साल पर मोदी का तोहफा सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

नए साल पर मोदी का तोहफा सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

नए साल पर मोदी सरकार ने देशवासियों को तोहफा दिया है. सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती करने का फैसला लिया है, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी. सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2019 से लागू हो जाएगा.

गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपये की कटौती की गई है. यह सिलेंडर अब तक 809.50 रुपये में मिल रहा है, जो घटकर 689 रुपये हो गया है.

वहीं, सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम भी घटाए गए हैं. सब्सिडी वाला सिलेंडर 5.91 रुपये सस्ता किया गया है. अब तक सब्सिडी वाले एक सिलेंडर की कीमत 500.90 थी, जो घटकर 494.99 रुपये हो गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments