Homeदेशनरेंद्र मोदी के प्रति वफादारी दिखाने भाजपा ने सोशल मीडिया पर शुरू...

नरेंद्र मोदी के प्रति वफादारी दिखाने भाजपा ने सोशल मीडिया पर शुरू किया अनूठा अभियान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, सांसद और इस स्तर के वरिष्ठ नेताओं के बीच एक अभियान शुरू हुआ है। एक खास किस्म की स्वेट शर्ट पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड कीजिए और इस तरह ऐलान कीजिए कि आप नरेंद्र मोदी के प्रति बफादार हैं और फिर अपने समकक्ष नेताओं को टैग करके उन्हे भी बफादारी प्रदर्शन का निमंत्रण दीजिए। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सोशल मीडिया पर ‘फिटनेस चेलेंज’ आया था। वो अपना स्वास्थ्य प्रदर्शित करने के लिए था, यह बफादारी प्रदर्शित करने के लिए है। 

बताया जा रहा है कि यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम की तरफ से शुरू किया गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बाजी मारने की कोशिश की। उन्होंने नमो अगेन लिखी स्वेट शर्ट पहनी। फिर अपनी फोटो ट्वीट किया। लिखा: “मैनें तो इसे पहन लिया। आपने पहना कि नहीं? आपको भी इसे संकल्प के साथ पहनना चाहिए: नमो अगेन! 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लें। गहलोत के ट्वीट पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, राधामोहन सिंह, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने हैशटैग किया।
वहीं, अनुराग ने ट्वीट किया, “मैंने अपनी हूडी (स्वेट शर्ट) पहन ली। आपकी कहां है?” अनुराग ने किरण रिजिजू, राज्यवर्धन राठौड़, मनोज तिवारी, बाबुल सुप्रियो, सर्बानंद सोनोवाल, देवेंद्र फडणवीस, जयराम ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह, विजय रूपाणी और योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया। कई अन्य लोगों ने भी नमो अगेन लिखी स्वेट शर्ट पहनकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। नमो ऐप को नमो मर्केंडाइज के नाम से अपडेट किया गया है। इस पर मोदी को 2019 में दोबारा सत्ता में लाने के लिए हूडी चैलेंज दिया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments