संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद जी के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गहन दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने अपने शोक संदेश में कहा कि संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद जी का आकस्मिक निधन अत्यंत आघातकारी है. यह दुःखद घटना सामाजिक क्षेत्र, विशेषतया देश के कला क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है. स्वयं भी एक कलाकार रहे अमीरचंद जी अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं संगठन कौशल से सभी कलाकारों को राष्ट्रीयता के प्रवाह में जोड़कर कई भव्य कला उत्सवों के आयोजक रहे हैं. वे कला क्षेत्र में सभी के सुपरिचित एवं आत्मीय थे. उनकी स्मृति में हम अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें…