Homeश्रद्धाजंलिनहीं रहे कहानीकार पत्रकार गोपाल चौरसिया

नहीं रहे कहानीकार पत्रकार गोपाल चौरसिया

ग्वालियर / ग्वालियर निवासी हिंदी के प्रसिद्ध कहानीकार श्री गोपाल चौरसिया का निधन हो गया है l वे एजी ऑफिस अकाउंट्स ग्वालियर से सेवानिवृत्त खुद्दार एवं स्वाभिमानी साहित्यकार थे । उनका पहला कहानी संकलन “आज का ईशा” मध्य प्रदेश साहित्य एकेडमी के सहयोग से प्रकाशित हुआ था । उस समय डॉक्टर प्रभाकर श्रोत्रिय अकैडमी में थे । श्री गोपाल चौरसिया की “एक दिन का युद्ध” शीर्षक प्रसिद्ध कहानी है उनके चार कहानी संग्रह प्रकाशित है । वह एक लंबे समय तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे और ग्वालियर के दैनिक स्वदेश तथा दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी थी । श्री चौरसिया ने लम्बे समय तक एजी ऑफिस द्वारा प्रकाशित हिंदी पत्रिका का सम्पादन भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments