Homeप्रमुख खबरेंनहीं रहे हास्य कवि प्रदीप चौबे,ग्वालियर अंचल में शोक की लहर

नहीं रहे हास्य कवि प्रदीप चौबे,ग्वालियर अंचल में शोक की लहर

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद साहित्य जगत गम में डूब गया है। सभी को हंसाने वाले एक कवि का यूं चले जाने से सभी स्तब्ध हैं। हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे।

26 अगस्त को 1949 को जन्में प्रदीप चौबे के बिना हर हास्य महफिल अधूरी थी। उनके करीबियों का कहना है कि वो जितना लोगों को हंसाते थे उनता ही अपने अंदर के गम को छुपाए रहते थे, उन्हें गाल ब्लैडर का कैंसर भी था। पिछले दिनों हुई छोटे बेटे के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments