HomeBreakingनागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आसाम में बंद के दौरान बवाल शुरू

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आसाम में बंद के दौरान बवाल शुरू

लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के साथ ही पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति बढ़ गई है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियनकी ओर से मंगलवार को गुवाहाटी में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है। मंगलवार की सुबह से ही बंद समर्थकों द्वारा बवाल आगजनी किये जाने की खबरें आ रही हैं। बंद के ऐलान के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तकरीबन सभी दुकानों पर ताला लटक रहा है। लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया था।

नागरिकता संशोधन विधेयक के लोकसभा में पास होने के बाद असम के अलग-अलग भागों में प्रदर्शन देखने को मिले। इन प्रदर्शनों की वजह से शासन-प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। गुवाहाटी में बंद के आह्वान की वजह से बाजार पूरी तरह से बंद हैं, जिसके कारण आम जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। कांग्रेस के साथ-साथ कई राजनीतिक दल भी इस बिल में मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता नहीं दिए जाने के प्रावधान का जबर्दस्त विरोध कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments