Homeप्रमुख खबरेंनारद जयन्ती पर पत्रकार सम्मान समारोह और गोष्ठी 2 मई को

नारद जयन्ती पर पत्रकार सम्मान समारोह और गोष्ठी 2 मई को

ग्वालियर। आद्य  पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह एवं ‘समाज सद्भाव और मीडिया विषय पर संगोष्ठी का आयोजन बुधवार 2 मई को किया जाएगा।
मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास ग्वालियर के तत्वावधान में होने जा रहे इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए न्यास  ने बताया कि यह कार्यक्रम जीवाजी विवि के गालब सभागार में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा टेलीविजन नई दिल्ली के प्रधान संपादक सह मुख्य कार्यकारी डॉ. आशीष जी जोशी मौजूद रहेंगे। जबकि मुख्य अतिथि सहारा न्यूज नेटवर्क के संपादक मनोज मनु होंगे। उन्होंने बताया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर शहर के प्रतिभाशाली व वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। न्यास ने शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, लेखकों व साहित्यकारों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments