Homeप्रमुख खबरेंनिशुल्क विवाह समारोह में 51 कन्याओं का विवाह निकली भव्य सामूहिक बरात

निशुल्क विवाह समारोह में 51 कन्याओं का विवाह निकली भव्य सामूहिक बरात

ग्वालियर23जनवरी 2026/ शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में चतुर्थ सर्वजातिय निःशुल्क विवाह एवं निकाह सामूहिक समारोह में आज जी.वाय.एम.सी क्लब से 51 दूल्हों की सामूहिक बारात भगवान अचलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर निकली। बारात में बड़ी संख्या में परिजन शामिल रहे और बैण्ड-बाजों के साथ ‘मेरे यार की शादी है’ जैसे गीतों पर सभी बारातियों ने जमकर नृत्य किया। बारातियों का स्वागत करने में भी शहरवासी पीछे नहीं रहें।  बारातियों का 51 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया । बारात के साथ आगे-आगे  कार्यकर्ताओं के साथ जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ पैदल चल रहे थे।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंच पर वर-वधु को आर्शीवाद देते हुये कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परिकल्पना साकार हुई है।
सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन के सूत्रधार न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अपने उद्बबोधन में कहा कि पहले मैंने तीन सम्मेलन किये और यह चौथा सम्मेलन है जिसमें हम 51 बहनों का कन्यादान कर रहे है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments