दोनों चीनी नागरिकों की पहचान हुनान प्रांत के गुओकिंग शिआ (45) और वेनशिंग जू (51) के रूप में हुई है। इन दोनों को कपड़े पहनाकर पुलिस स्टेशन लाया गया। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों एक चीनी कंपनी के गुणवत्ता नियंत्रक विशेषज्ञ हैं जो चीन को मीट उत्पादों का निर्यात करने वाली यहां की एक स्थानीय कंपनी का अक्सर दौरा करते हैं। दोनों चीनी नागरिक शहर के मंगल पांडे नगर इलाके में किराए के घर में रहते हैं। गत रविवार को दोनों ने ई-ब्लॉक क्षेत्र में पार्टी की। इस पार्टी में दोनों ने जमकर शराब की जिसके बाद यह दुर्घटना हुई।
न्यूड होकर SUV चला रहे थे चीनी नागरिक, पकड़े जाने पर बोले-‘भारतीय बीयर ज्यादा चढ़ गई थी’
RELATED ARTICLES