Homeदेशपद्म पुरस्कारों की घोषणा : सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व...

पद्म पुरस्कारों की घोषणा : सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री सम्मान

सरकार ने पद्म पुरस्कारों के नामों का घोषणा की है। इसमें सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी हैं, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर सरकार की ओर से अपने क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पद्म विभूषण सम्मान के लिए चार नामों का चयन किया गया है। देश की रक्षा में कई बार अदम्य साहस दिखाने वाले जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे उस वक्त देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद पर थे।

वहीं, पद्म विभूषण पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का भी नाम है। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा। इसके अलावा कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे का भी नाम है। चौथा नाम राधे श्याम खेमका का नाम है, उन्हें शिक्षा के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। वहीं, इस साल भी सरकार की ओर से भारत रत्न के लिए किसी का भी नाम चयनित नहीं किया गया है

केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

इन हस्तियों को मिला पद्म भूषण

  1. गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स
  2. विक्टर बनर्जी- आर्ट
  3. गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट
  4. बुद्धदेव भट्‌टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स
  5. नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  6. कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  7. मधुर जाफरी – पाक कला
  8. देवेंद्र झाझरिया – स्पोर्ट्स
  9. राशिद खान – आर्ट
  10. राजीव महर्षि – सिविल सर्विस
  11. सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  12. सुंदर पिचाई- ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  13. साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  14. संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग
  15. प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन
  16. स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन
  17. वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments