Homeग्वालियर अंचलगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम देशभक्ति के नाम" कार्यक्रम...

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम देशभक्ति के नाम” कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन

देशभक्ति के तरानों से गूँजा टाउन हॉल

ग्वालियर  /गौरवशाली गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन और गायक कलाकार मित्र समूह के संयुक्त तत्वावधान में महाराज बाड़ा स्थित टाउन हॉल में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शाम “एक शाम देशभक्ति के नाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस आयोजन में देशभक्ति के तराने गूँजे, वहीं देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी कलाकारों ने दी।
कार्यक्रम में सुश्री हर्षिका दुबे ने देशभक्ति गीतों पर अपने नृत्यों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही श्री सुरेश घोड़के ने “छोड़ो कल की बातें” शुश्री पूजा जैन ने “ए मेरे वतन के लोगों” शुश्री हर्षदा गोखले ने वंदेमातरम, श्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव और श्री बीरेंद्र बाथम ने “संदेशे आते हैं” देशभक्ति तरानों से संगीत प्रेमियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शुश्री वर्षा श्रीवास्तव, श्री प्रदीप घोड़के, डॉक्टर अर्चना दुबे, श्री पद्माकर खंडालकर, श्री शिवा सिंह, डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव, श्री मनीष खरे, श्री अभिषेक वर्मा, श्री अंकुश गुप्ता ने विभिन्न देशभक्ति गीतों को गाकर कार्यक्रम को देशभक्ति भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती अनुराधा घोड़के ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments